शशिकांत शर्मा
वैर ,स्मार्ट हलचल|मानवाधिकार दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति न्यायालय परिसर वैर द्वारा विद्यालय प्रांगण में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। तालुका विधिक सेवा समिति वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमो नारायण मीणा ने मानव अधिकारों के बारे में संक्षिप्त वर्णन करते हुए सभी को प्राप्त मूल अधिकारों, मूल कर्तव्य के बारे में बताया साथ ही गुड टच बेड टच के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया। न्यायाधीश महोदय द्वारा सभी को न्याय प्रणाली एवं कानून संबंधी जानकारी भी दी गई। न्यायालय परिसर से साथ में आई पी. ए. सुश्री नैंसी शर्मा ने बताया कि हमारे मानव अधिकारों का संरक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है, सभी को मानव अधिकारों एवं उनके संरक्षण संबंधी कानूनी जानकारी प्रदान की एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में नमो नारायण मीणा, सुश्री नैंसी शर्मा पी.ए., कन्नू जैन सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति वैर प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के द्वारा आतिथ्य सत्कार किया गया।


