भीलवाड़ा । 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई जिसमें सेवादल जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा के अध्यक्ष के निर्देशानुसार भोपाल क्लब के सामने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया गया व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर के जयंती मनाई जिसमें सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी , खेमराज पनवा, महासचिव शिवराज सुराणा, संदीप टेलर , करिश्मा धोलपुरिया, संगठन मंत्री श्याम लाल परासर , ध्वज प्रभारी शांति लाल धोलपुरिया, भंवर जाट, वसीम शेख, पवन टेलर , खेल कूद जिला संयोजक पप्पु विश्नोई , पूजा मेहरा उपस्थित थे


