Homeराज्यपत्नी सिमरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘केस कर दिया है, अब जा...

पत्नी सिमरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘केस कर दिया है, अब जा जेल में,पति ने कर ली आत्महत्या

राज को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी सिमरन को पुलिस ने शुक्रवार को सौ फुटा रोड स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिमरन के साथ उसका दो माह का बेटा भी है। पुलिस सिमरन के भाई कांस्टेबल सागर की तलाश कर रही है।दरअसल, बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुंशी नगर में रहने वाले 28 वर्षीय राज आर्य की लगभग एक साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली सिमरन के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि लगभग डेढ़ महीने पहले राज आर्य के घर एक बेटी का जन्म हुआ। राज आर्य के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से राज की पत्नी सिमरन आए दिन घर में झगड़ा करती थी और उसके बाद मायके चली जाती थी। लगभग 10 दिन पहले उसके ससुरालवाले आए और घर में झगड़ा किया। सिमरन और उसकी नवजात बेटी को अपने साथ शाहजहांपुर ले गए। इसके बाद सोमवार को राज आर्य अपनी पत्नी और बेटी को लेने के लिए ससुराल शाहजहांपुर पहुंचा। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी कि पांच लाख रुपये देकर तलाक ले लेना वरना सबको जेल में सड़वा देंगे।

थाने में साले ने टॉर्चर किया, मां से कहा- हमेशा के लिए सोने जा रहा हूं

  • राज के परिवार ने पुलिस को बताया कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। हाल में सिमरन ने बेटी को भी जन्म दिया था। हालांकि कुछ दिन पहले राज की नौकरी छूट गई थी।
  • दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए। कुछ दिन पहले सिमरन पति के घर छोड़कर मायके चली गई। एक दिन पहले राज और सिमरन को एक शादी में साथ जाना था। राज उसे लेने मायके गया।
  • वहां सिमरन ने साथ आने से इनकार कर दिया और उसके परिजन ने राज के साथ बदसलूकी भी की। अगले दिन सुबह सिमरन ने राज के खिलाफ पुलिस केस कर दिया। सिमरन का भाई पुलिस में है।
  • राज की बहन ने बताया कि पुलिस उसको ले गई। पूरी रात थाने में रखा। वहां सिमरन के भाई ने बदसलूकी की। सुबह भाई आया तो गुमसुम था। उसने मां से कहा कि वह हमेशा के लिए सोने जा रहा है।
  • परिवार समझा कि बेटा तनाव में है, इसलिए सोने जा रहा है, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।
राज की बहन का आरोप है कि सिमरन का शादी के बाद भी किसी से अफेयर था। वह घंटों फोन पर बातें करती रहती थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सर्किल ऑफिसर अजय कुमार ने घटना की पुष्टि की और कहा कि परिवार से औपचारिक शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद सिमरन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने राज और उसके पिता को पिटवाया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राज की बहन पूनम ने बताया कि सिमरन और उसके परिवार की पुरानी रिश्तेदारी है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने दोनों की शादी धूमधाम से की थी, लेकिन यह नहीं पता था कि सिमरन के घर आने से खुशियां छिन जाएंगी। उसने राज को बहुत प्रताड़ित किया। राज दुकानों पर डिजिटल लेन-देन के लिए क्यूआर कोड लगाने का काम करता था। सिमरन ने आठ अप्रैल को राज को मायके बुलाकर पिटवाया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पूनम ने सोशल मीडिया पर सिमरन का एक वीडियो देखा था। इसमें वह एक युवक के साथ थी। जानकारी जुटाई तो पता लगा कि सिमरन का पहले उससे प्रेम प्रसंग था। एक बेटा होने के बाद सभी ने सोचा था कि शायद अब सब ठीक हो जाए, लेकिन राज की जान चली गई।
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES