Homeराजस्थानजयपुरमैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ पांव के छाले कभी मेरी...

मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाये -वसुन्धरा राजे

स्मार्ट हलचल|चौमहला|पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि जब वे सांसद थी,तब पदयात्रा करती थी।पावों में छाले पड़ जाते तो उन्हे पिन से फोड़ कर आगे बढ़ जाती।उन्होंने एक शेर बोला ‘मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ,पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए।’ वे उन्हेल में सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना कर रही थी।
सांसद दुष्यंत सिंह ने चौमहला उन्हेल मंडल में तीन दिवसीय पदयात्रा गुरुवार दोपहर शुरू की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडी दिखा कर पदयात्रा को रवाना किया।पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
पद यात्रा की शुरुवात से पूर्व पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे,सांसद दुष्यंत सिंह ने भगवान नागेश्वर की पूजा अर्चना की तथा तीर्थ पर विराजित जैन संत आचार्य जिनरत्न सागर जी महाराज साध्वी शासन ज्योति जी महाराज से आशीर्वाद लिया,इस अवसर पर नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पेढ़ी की ओर से सचिव धर्मचंद जैन,ट्रस्टी गौतम जैन,चांदमल जैन,नंदलाल जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बहुमान किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा’ इस क्षेत्र की उन्नति,विकास और आपके विश्वास की यात्रा है।ज्यादातर नेता चुनाव के समय आते हैं और चुनाव जीत कर चले जाते हैं।पूरे पाँच साल एसी में रहते हैं।पर हम ऐसा नहीं करते।हम हमारे क्षेत्र को परिवार मानते हैं।हम क्षेत्र के लोगों को मतदाता नहीं,भाग्य निर्माता मानते हैं।श्रीमती राजे ने कहा आपके सांसद हमेशा जनता के बीच रहते हैं।सब जगह पहुँचने की कोशिश करते हैं।उन्होंने कहा यह यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं,यह यात्रा अपनों की,अपनों के लिए अपनों के द्वारा यात्रा है।जन-जन से जुड़ने,जनता की आवाज़ सुनने और लोगों के सपनों को पूरा करने की यात्रा है। इस यात्रा का लक्ष्य है हर नागरिक का सम्मान हो।हर नागरिक का उत्थान हो।हर वाजिब समस्या का समाधान हो
इससे पूर्व सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा इस यात्रा से बड़ों का आशीर्वाद पंचायत से पंचायत जोड़ने का अवसर मिलेगा क्षेत्र की समस्याएं सुन कर समाधान करेंगे मेरी यही मंशा है क्षेत्र का तेजी से विकास हो उन्होंने पार्टी में युवाओं को जोड़ने की अपील करते हुए सभी 36 कोमो को साथ लेकर चलने को कहा।युवा पार्टी से जुड़ेगे तो पार्टी मजबूत होगी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा,भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा,विधायक नरेंद्र नागर,विधायक गोविंद रानीपुरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ,जिला प्रभारी जगत नारायण जोशी,सह प्रभारी सागर सोनी,पूर्व मंत्री मान सिंह चौहान,जिला महामंत्री दिनेश अग्रवाल,जिला मंत्री गौतम जैन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजिता पांडे ,मंडल अध्यक्ष उन्हेल हेमराज सिंह चौमहला मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ,जिले के आला अधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बॉक्स
पदयात्रा उन्हेल से चलकर धर्मपुरी रामगढ़,कुमठीया चायड़ा गांव पहुंची पदयात्रा का रात्रि विश्राम मक्सी गांव में रहा , रास्ते में जगह जगह ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES