Homeभीलवाड़ाआइसक्रीम व्यवसायों के पलायन का असर तहसील कार्यालय में दिखा सन्नाटा

आइसक्रीम व्यवसायों के पलायन का असर तहसील कार्यालय में दिखा सन्नाटा

अधिकारियों ने भीड़ को पंजीयन के लिए घंटों इंतजार करने के आरोप को बताया बे बुनियाद

गंगापुर – क्षेत्र में आइसक्रीम व्यवसायों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया जिसके चलते अब कार्यालय में भी सन्नाटा पसारा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसका एक नजर शुक्रवार को तहसील कार्यालय में देखने को मिला जहां सांय 4 से 5 बजे लोगों की भीड़ दिखाई देती थी वहां आज कार्यालय सुना पड़ा हुआ दिखाई दिया।
कार्यालय में उपस्थित पंजीयन कर्मचारियों से वार्ता करने पर जानकारी मिली कि जहां शीतकालीन सत्र में 50 से 100 पंजीयन रोजाना कार्यालय के द्वारा किए जाते थे। वहीं अब मात्र 10 से 15 पंजीयन ही हो रहे है। महीने के आखिर दिन दिनांक 31 जनवरी को तहसील कार्यालय सहाड़ा में केवल मात्र नो पंजीयन ही हुए।
जहां दूसरी और तहसील परिसर में भारी भीड़ खड़ी रहने हैं व महिलाओं को लम्बा इंतजार करने के आरोप लगाए जा रहे थे। लेकिन मौके पर ऐसी कोई स्थिति दिखाई नहीं दी। वही तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES