Homeराज्यउत्तर प्रदेशसरकारी भूमि पर अवैध निर्माण नगर निगम ने दर्ज कारवाई एफआईआर

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण नगर निगम ने दर्ज कारवाई एफआईआर

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल के सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देशों का पालन करते हुए लखनऊ डिवीजन की मंडलायुक्त और नगर निगम विभाग के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। आदेशों का पालन करते हुए अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने लखनऊ के ग्राम औरंगाबाद जागीर, तहसील-सरोजनी नगर में स्थित बंजर और ऊसर भूमि पर अवैध निर्माण का निरीक्षण किया। जिसके बाद स्थानीय लेखपाल, एलडीए और संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई स्थलीय और अभिलेखीय जांच में यह खुलासा हुआ कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया है।
जांच के दौरान खसरा संख्या-1197 (0.063 हेक्टेयर) और खसरा संख्या-1191 (0.076 हेक्टेयर) पर अवैध रूप से रास्ता और रो हाउस (संपत्ति) बनाये गये थे। खसरा संख्या-1197 पर वर्तमान में एक रास्ता और रो हाउस निर्माण पाया गया, जिसे स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि यह निर्माण कार्य हरिद्वार मिश्रा, सर्वदानन्द दुबे और संजय उपाध्याय द्वारा कराया गया है। यह रो हाउस सोसाइटी का हिस्सा है जो बिना किसी वैध अनुमति के बनाई गई है।
इसके अलावा, खसरा संख्या-1191 पर भी अवैध रो हाउस का निर्माण पाया गया। यह निर्माण कार्य राजन यादव द्वारा किया गया था। इन अवैध निर्माणों से न केवल सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है, बल्कि नगर निगम की शासकीय भूमि को भी नुकसान पहुंचाया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सरकारी भूमि पर हुए नुकसान को लेकर कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
लेखपाल मृदुल मिश्रा ने इस मामले को लेकर लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा-2/3 और अन्य सुसंगत भी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कारवाई हैं। इसके साथ ही इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और तहसील को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES