चारागाह भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

(महेन्द्र नागौरी)

आवंटित भूमि छोड़ गोचर में बनाया जा रहा विद्युत ग्रिड, कांग्रेस प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ (देहात)जिला अध्यक्ष राजू डीडवानिया एडवोकेट ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बनेड़ा तहसील के सरदारनगर ग्राम पंचायत में चारागाह भूमि पर कथित अवैध विद्युत ग्रिड निर्माण का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रिड के लिए आवंटित आराजी संख्या 4026/2537 पर निर्माण नहीं कर, गोचर भूमि पर कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। प्रकोष्ठ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने और आवंटित भूमि पर ही ग्रिड निर्माण कराने की मांग की।