Homeराजस्थानजयपुरअवैध डोडा पोस्ट सप्लाई के आरोप में एक गिरफ्तार

अवैध डोडा पोस्ट सप्लाई के आरोप में एक गिरफ्तार

मेड़ता रोड पुलिस ने आरोपी को मेड़ता सिटी से किया दस्तियाब

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल/मेड़ता रोड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मेड़ता रोड थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोटन थाना अधिकारी बनवारी लाल अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे इस दौरान तेजाराम पुत्र भागूराम जाति जाट उम्र 60 वर्ष निवासी बीटन थाना गोटन जिला नागौर के घर से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 14.480 किलोग्राम जप्त किया है। इस पूरे प्रकरण को मेड़ता रोड थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह को सोंपा गया है। इस दौरान अनुसंधान करते हुए तेजाराम को माल सप्लाई करने वाले मुलजिम ताराचंद पुत्र हरजीराम जाट जाति जाट उम्र 31 वर्ष निवासी बेड कलां थाना जैतारण थाना जैतारण जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES