भीलवाड़ा पुलिस का एक्शन: काछोला में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, ईको कार व सिलेंडर जप्त

काछोला (स्मार्ट हलचल)। पुलिस मुख्यालय द्वारा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर काछोला पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

बिना परमिट गैस भरते धराया

काछोला थाना पुलिस ने कस्बा काछोला में दबिश देकर एक ईको कार (RJ 51 CA 7612) को बिना लाइसेंस गैस भरते हुए पकड़ा। मौके से 4 भारत गैस के सिलेंडर और कार को जप्त किया गया है। रसद विभाग भीलवाड़ा की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 3/7 ईसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गठित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

  • मालीराम (थानाधिकारी, काछोला)
  • राजकुमार (सउनि)
  • रामेश्वर लाल (हैड कानि.)
  • नितेश कुमार (कानि.)

“गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।” – पुलिस प्रशासन, भीलवाड़ा