Homeभीलवाड़ाबदनोर के गोवलिया में रात के अंधेरे के साथ ही चालू होता...

बदनोर के गोवलिया में रात के अंधेरे के साथ ही चालू होता अवैध सोडे का खनन

गोवलिया की चरागाह भूमि के खसरा नंबर एक व पांच पर भारी मात्रा में लाखों टन अवैध सोडे का परिवहन

आसींद : स्मार्ट हलचल/सरकार लगातार अभियान चलाकर अवैध माइनिंग की धर पकड़ कर रही है वहीं कुछ जगहों पर अभी भी जमकर सोड़े फेल्सपार की अवैध माइनिंग हो रही है lभीलवाड़ा अधीक्षण अभियंता के क्षेत्राधिकार वाले बदनोर के गोवलिया गांव में रात के अंधेरे के साथ ही उच्चतम गुणवत्ता वाले सोडे का परिवहन ग्राम की ही चारागाह भूमि के खसरा नंबर एक व पांच पर धड़ले से हो रहा है l

ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते-होते सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध खनन करने वाले माफिया सक्रिय होकर पूरी रात यहां से सोडा मिनरल निकालकर आसपास स्थित ग्राइंडिंग मिलो में पहुंचा रहे हैं l

एक रात में लगभग 5 से 7 गाड़ियां यहां पर अवैध परिवहन की जा रही है l

गांव की चरागाह भूमि पर हो रहे इस अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने संबंधित पटवारी को दी लेकिन किसी तरह की कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES