बेगूं में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन: गाजे बाजे के साथ निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा
महेन्द्र धाकड़
बेगूं। स्मार्ट हलचल। नगर में 17 प्रमुख स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया जाएगा। ऐतिहासिक शोभायात्रा में शाम 6 बजे लालबाई फूलबाई चौक में भोजन प्रसादी के साथ शुरू होगी। करीब 10 से 12 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा जगह-जगह जलपान एवं चाय नाश्ते की भी व्यवस्था रहेगी। प्रति वर्ष गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा ऐतिहासिक होती जा रही है, जिसमें नगर सहित क्षेत्रवासियों की भागीदारी बढ़ रही है। प्रशासन शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। शोभायात्रा की भव्यता और सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं।