(नरेश कुरेडा)
देवरी-कुरेड़ा सड़क पर गड्ढों में डाली मिट्टी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
पीपलू। स्मार्ट हलचल|देवरी से कुरेड़ा जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों की ओर से सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालकर लीपापोती कर दी गई। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की वास्तविक मरम्मत के बजाय गड्ढों में केवल मिट्टी डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद गड्ढों में मिट्टी डाली गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बारिश या वाहनों की आवाजाही के बाद यह मिट्टी फिर निकल सकती है।
ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कर गड्ढों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय सड़क की स्थिति को देखते हुए पक्की मरम्मत कराई जानी चाहिए।