Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजैन धर्म में दशलक्षण पर्व का विशेष महत्व-डॉ. प्रभुलाल सैनी

जैन धर्म में दशलक्षण पर्व का विशेष महत्व-डॉ. प्रभुलाल सैनी

(हरि शंकर माली)

दूनी/टोंक/स्मार्ट हलचल/श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पटेल नगर देवली में चल रहे जैन समाज के दशलक्षण महापर्व की महाआरती में रविवार शाम बीजीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने भाग लिया।दरअसल दशलक्षण महापर्व कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के परिवार की ओर से महाआरती का कार्यक्रम रखा था। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के घर से बैंड बाजो के साथ आरती के थाल को सजाकर शोभायात्रा शुरू हुई जो ,श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पटेल नगर पहुंची। यहां विधि विधान के साथ महा आरती की गई। महाआरती कार्यक्रम में सैनी ने कहा की जैन धर्म में दशलक्षण पर्व का एक अलग स्थान है। दिगंबर समाज के लोग पूरे भारत में पंचमी से लेकर चतुर्थ दशमी तक इस पर्व को मनाते है। आठवां दिन त्याग का दिन है। लिहाजा जैन समाज के लोग आज मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना महाआरती करते हैं। भगवान महावीर द्वारा दिए गए संदेशों पर चलने की प्रेरणा लेते हैं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, भाजपा नेता महेश मंगल, मनोज शर्मा समेत जैन समाज के कई लोग मौजूद थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES