Homeराजस्थानअलवरयादव महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर लिए अहम निर्णय

यादव महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर लिए अहम निर्णय

Published on

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बें के श्री कृष्ण (यादव) छात्रावास में रविवार कों महंत अरुण भारती महाराज की अध्यक्षता में आयोजित अहीर समाज की महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए सर्वसम्मति से 11 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महापंचायत में मृत्युभोज, शराब वितरण, हुक्का बार और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। शगुन में 2100 रुपए से अधिक खर्च, प्री-वेडिंग शूट, नखेद में अधिक लोगों की भागीदारी और शोकसभा में भोजन व्यवस्था पर भी रोक रहेगी। लग्न-भात, पेज और गोद भराई में लोगों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया गया। महापंचायत ने सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इससे पहले समाज ने 100 दिवसीय अभियान चलाकर गांव-गांव संवाद किया। अंत में सभी ने निर्णयों की पालना का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ,आचार्य महामंडलेश्वर पुष्पा शास्त्री,आचार्य बलराम दास महाराज,योगी योगेंद्र नाथ,आचार्य राजकुमार शास्त्री ,अहीर रेजमेंट अध्यक्ष सुदेश यादव ,यादव महा सभा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव,मुंडावर विधायक ललित यादव, पीसीसी सचिव संजय यादव,दिल्ली एमसीडी कमिश्नर कुलदीप यादव,डीएसपी रामनिवास यादव,पूर्व तहसीलदार रामनिवास यादव, खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव,रामवतार गुरुजी , भैरू गुलड़ा, देशराज यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहें।

Latest articles

पुष्कर कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग से हड़कंप, पांच महिलाएं बनीं शिकार; सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर में सोमवार को सनातनियों का महाकुंभ होगा...

हाईकोर्ट के पारित आदेश के बाद भी 87 कॉलोनियां अधर में, – आज 22 फरवरी को सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब-प्रशासन की चुप्पी पर बड़ा...

शिवराज बारवाल मीना जयपुर/सांगानेर । स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर के सांगानेर प्रताप नगर योजना क्षेत्र की...

आरटीआई में सूचना देने से इनकार : अनुसंधानाधीन प्रकरण का हवाला-30 दिन में अपील का विकल्प

शिवराज बारवाल मीना - रोजनामचा व सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर उठे सवाल-15 दिन में...

देवली–उनियारा (097) की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित-कुल 2,94,090 मतदाता दर्ज

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में...

More like this

चुरारी में ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, सामाजिक कुरीतियों को त्यागने एवं समाज सुधार के संबंध में हुई चर्चा

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को गांव चुरारी में आयोजित...

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये। मेड़ता रोड एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना...

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की...