रेल्वे की DRUCC बैठक में रेल यात्रियों के अहम मुद्दों पर चर्चा

स्मार्ट हलचल|अजमेर रेल मंडल की डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (DRUCC) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक (DRM) राजू भूतरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रेल मंडल के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं DRUCC के सभी सदस्य उपस्थित रहे।सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि बैठक में भीलवाड़ा सांसद का प्रतिनिधित्व करते हुए DRUCC सदस्य राकेश कसेरा ने भीलवाड़ा जिले से जुड़े रेल संबंधी विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांगें रेल प्रशासन के समक्ष रखीं:
• स्टेशन सुविधाओं में सुधार — भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग।
• नई रेलगाड़ियों का संचालन — जिले की यात्री आवश्यकताओं को देखते हुए नई ट्रेनें चलाने का आग्रह।
• वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार — उदयपुर–जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी टाइम-टेबल के अनुसार पुनः संचालित करते हुए दिल्ली कैंट तक विस्तारित करने की मांग।
• यात्री हित के अन्य विषय — आम रेल यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदु भी बैठक में प्रस्तुत किए गए।
कसेरा ने बताया कि DRM राजु भुतरा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेल प्रशासन भीलवाड़ा के यात्रियों की इन उचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।