Homeभीलवाड़ाअधिक से अधिक पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएं-अरूणा...

अधिक से अधिक पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएं-अरूणा गारू ‌ ‌ ‌मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

स्मार्ट हलचल। कोटड़ी/मुख्यालय स्थित शरबती गाड़ोदिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरूणा गारू ने औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने को कहा। द्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं को भी परिवारजनों, जन प्रतिनिधि एवं समाज के नागरिकों तक पर्यावरण संरक्षण मैं जागृति लाने के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में बताने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक गर्मी ने आमजन को आगाह कर दिया कि अगर पेड़ नहीं लगाएंगे तो तापमान में वृद्धि बढ़ती जाएगी जिससे विभिन्न समस्याएं उत्पन्न होगी। अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता बताया। निरीक्षण के दौरान नामांकन बढ़ाने हेतु चल रहे प्रवेशोत्सव, बालिकाओं की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर ‌के बारे में जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में चल रही राजस्थान ओपन बोर्ड परीक्षा में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्य उदयलाल स्वर्णकार ने सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आवंटित पौधो को विद्यालय के कर्मचारी, बालिकाओं तथा विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा‌ महाअभियान के तहत विद्यालय परिसर में खोदे गए खड्डों में वृक्षारोपण किया जाएगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES