भीलवाड़ा । गुलाबपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले मे वांछित 10 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफतार कर लिया है । एसपी धर्मेंन्द्र सिंह द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन में आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया जिसका सुपरविजन जितेन्द्रसिह वृताधिकारी, वृत गुलाबपुरा ने सुपरविजन किया और थानाप्रभारी संजय कुमार ने नेतृत्व किया। गुलाबपुरा थाना पुलिस टीम और मुखबीर व तकनीकी माध्यमों से वांछित आरोपी का पीछा करते हुये अवैध मादक पदार्थ परिवहन के मामले में 10000 रूपये के ईनामी अपराधी लाभचंद उर्फ लाभू धाकड को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ जारी है। उक्त मामले मे चार आरोपी पूर्व मे गिरफ्तार किये जा चूके है।
यह था मामला
दिनांक 18.05.2024 को हंसपालसिंह उ.नि. तत्कालीन थानाधिकारी थाना आसीन्द द्वारा गश्त के दौरान ट्रेलर मे सीमेंट के कट्टों के नीचे छिपाये गये 109 डोडाचूरा के कट्टों मे कुल 22 क्विंटल डोडाचूरा जप्त कर मामला दर्ज किया गया था जिसमे वांछित आरोपियों की तलाश के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।
वारदात का तरीका
आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर मे सीमेंट के कट्टों के नीचे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के कट्टे रखकर परिवहन कर रहे थे । तत्कालीन थानाधिकारी ने ट्रेलर और अवैध मादक पदार्थ जप्त किया और मामला दर्ज किया गया।
गठित पुलिस टीम
टीम में संजय कुमार थानाधिकारी थाना गुलाबपुरा, कांस्टेबल रमेश कुमार, रविन्द्र कुमार शामिल थे ।
यह वांछित हुआ गिरफ्तार
लाभचंद पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 39 वर्ष निवासी उमर थाना बेगू जिला चितौडगढ
