Homeराजस्थानअलवरसांसद राव राजेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

बानसूर।स्मार्ट हलचल|बानसूर के ग्राम पंचायत रायली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खैल मैदान में 69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक देवीसिंह शेखावत ने की इस दौरान ग्रामीणों ने 21 किलो की माला पहनाकर सांसद राव राजेन्द्र सिंह व विधायक देवीसिंह शेखावत का स्वागत किया।इस दौरान सांसाद राव राजेन्द्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले।खेलो से बच्चों का मानसिक संतुलन बना रहता है।इस दौरान सांसद ने ध्वजारोहण कर व फीता काट कर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। संस्था प्रधान जयसिंह वर्मा ने बताया कि छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में 17 वर्षिय में 11 व 19 वर्षिय में 7 टीमें भाग ले रही है।इस दौरान एसडीएम अनुराग हरित, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शशिकांत बोहरा,सज्जन मिश्रा, ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रामशरण गुर्जर, युवा नेता बलराम गुर्जर,गोपाल गुर्जर सहित ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES