Homeराज्यउत्तर प्रदेशनवनिर्मित चालीस दुकानों का उद्धघाटन मंत्री गण एवं नगर निगम उच्चाधिकारियों की...

नवनिर्मित चालीस दुकानों का उद्धघाटन मंत्री गण एवं नगर निगम उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ

लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर निगम लखनऊ द्वारा गोमतीनगर अंतर्गत इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में मौजूद वेंडिंग जोन में 40 दुकानों का निर्माण कराया गया है। इन नवनिर्मित 40 दुकानों का उद्धघाटन दिनांक 02.01.2025 को मंत्री नगर विकास ए.के. शर्मा द्वारा एवं महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह एवं नगर निगम के समस्त उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। आयोजन में मंत्री द्वारा दुकानों के आबंटन पत्र वितरित कर बनाई गई इन दुकानों की सराहना की गयी और इस उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयीं।

उक्त आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल अधिकारी संजय यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES