Homeराज्यउत्तर प्रदेशनव वैवाहिक जीवन में बढ़ती कलह कानपुर में लड़ने के बाद युवक...

नव वैवाहिक जीवन में बढ़ती कलह कानपुर में लड़ने के बाद युवक ने दी जान

नव वैवाहिक जीवन में बढ़ती कलह
कानपुर में लड़ने के बाद युवक ने दी जान
पत्नी ने भी रेता खुद का गला ,हालत गंभीर

– कानपुर में तीन साल के भीतर हुई आत्महत्या की घटनाओं में सर्वाधिक नव विवाहितों की संख्या

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/विवाह के बाद आर्थिक तंगी समेत विभिन्न कारणों से नव विवाहित पति पत्नी के बीच आए दिन होने वाली कलह उनके लिए आत्मघातक साबित हो रही है। इसी आशय की पुष्टि करने वाली एक घटना यहां के साढ़ थाना क्षेत्र में हुई ,जहां युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी ने भी अपना गला काट लिया, अस्पताल में भर्ती कराया जाने के बाद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम की घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
वैवाहिक जीवन में बढ़ती किसी न किसी वजह से कलह का परिणाम यह घटना घटना साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है।
रसूलपुर निवासी इंद्रपाल यादव ने बताया- उनका बेटा जितेंद्र यादव (26) गांव में आटा चक्की चलाता था। इसी साल 23 अप्रैल को जितेंद्र की शादी फतेहपुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी अनूपा यादव (24) के साथ हुई थी।
पुलिस के मुताबिक,घटना के समय पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसे घरवालों किसी तरह से शांत कराया। खाने खाने के बाद जितेंद्र दूसरे रूम में सोने चला। पत्नी भी घर काम कर अलग रूम में सोने चली गई। बाद में जो पत्नी कमरे पहुंची तो वहां पर जितेंद्र यादव का शव पंखे पर लटकता मिला,
इसके बाद पत्नी अनूपा यादव ने भी मौके पर ही चाकू से अपना गला काट लिया। जानकारी होने पर परिवार वालों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना कि अब तक की जांच से निकले निष्कर्ष के मुताबिक घटना आपसी कलह का ही परिणाम है।
अवगत कराते चलें कि कानपुर में यह घटना पहली नहीं है। बीते 3 साल के भीतर यहां हुई आत्महत्या की घटनाओं में सर्वाधिक संख्या नव विवाहित युवक युवतियों की ही बताई जाती है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES