Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी, थाना सैफई में मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी, थाना सैफई में मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता अवनीश जाटव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा)। फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना एक सोशल मीडिया यूजर को महंगा पड़ गया है उसके खिलाफ थाना सैफई में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई है। यह मुकदमा भाजपा नेता अवनीश जाटव की तहरीर पर लिखा गया है।

भाजपा जिला प्रतिनिधि अवनीश जाटव ने बताया कि एक सपा नेत्री ने बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुरा की घटना को लेकर एक सामाजिक पोस्ट लिखी गयी थी। जिसमें उन्होंने दादरपुर में युवाओं द्वारा बिना नेतृत्व किये गए असंवैधानिक विरोध प्रदर्शन का विरोध किया था इसी पोस्ट पर फेसबुक यूजर “विराट अहीर समाजवादी” (प्रिंस) नाम की फेसबुक आईडी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गंदी अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक कमेंट किया गया। मुख्यमंत्री जी पर किये गए अभद्र कमेंट को लेकर हम भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व गुस्सा है। यह कृत्य विशेष वर्ग की भावनाओं को भड़काने वाला कृत्य है। अवनीश जाटव गुरुवार को मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी, व इटावा पुलिस समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी ट्वीट करके इसकी शिकायत की थी।
शुक्रवार सुबह अवनीश जाटव ने थाना सैफई पहुंचकर लिखित तहरीर दी जिस पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।अभियुक्त के बारे में जानकारी करने व शीघ्र गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष सैफई आर० के शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर बी०एन०एस की धारा 292, 299, 67ए आईटीएक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

👉 इस मामले में सीओ सैफई रामगोपाल शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैफई में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की जानकारी व गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES