मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पंचायत समिति सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन उपखण्ड अधिकारी श्रीमती स्वाति के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में विकास अधिकारी संगीता व्यास ,सीबीओ कल्पना शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे। बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई व
स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
*तैयारियों की विस्तृत समीक्षा*
बैठक में पर्व को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और चिकित्सा सुविधा समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.
*गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की अपील*
एसडीएम ने सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों से अपने-अपने परिसर में गरिमापूर्ण ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है, इसलिए सभी विभागों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
*प्रशासन को सहयोग का भरोसा*
बैठक में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समारोह को शांतिपूर्ण, भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
बैठक में चिकित्सा अधिकारी गोपाल यादव,एईएन लेखराज जांगिड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
