Homeराजस्थानकोटा-बूंदीस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा रैली निकाली

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा रैली निकाली

रैली से पूर्व तिरंगा दौड़ में जोश के साथ दौड़े युवा

नाहरगढ
स्मार्ट हलचल/नाहरगढ़ कस्बे में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों और राजनेतिक दलों समेत युवाओं द्वारा उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा से पूर्व युवाओं द्वारा तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे तिरंगा थामे युवा दौड़ लगाते रहे। दौड़ में प्रथम स्थान पर कालू गुर्जर, द्वितीय स्थान पर सोपाल गुर्जर और रोहित नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुरुस्कृत किया जाएगा। दौड़ के बाद डीजे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे कस्बे के बच्चे,युवा वयस्क सभी तिरंगा थामे जोश के साथ शामिल रहे। तिरंगा रैली में भाजपा के पूर्व विधायक और भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा भी शामिल रहे। लालकिला के कचहरी प्रांगण से डीजे पर देश भक्ति के गानों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। युवा सहित कस्बेवासी भारत की शान तिरंगे को हाथो में लहराते और भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। वही यात्रा में शामिल साइकिल ,बाइक, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों पर भी तिरंगा लगाकर वाहनों को सजाया गया। जोशीले देश भक्ति गानों पर झूमते युवा तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश में दिखाई दे रहे थे। पूरा कस्बा भारत माता के जयकारे से गुंजायमान हो गया। इस दौरान युवाओं में भारी जोश देखा गया। विशाल तिरंगा यात्रा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई वापिस कचहरी प्रांगण पहुंची। थानाधिकारी घनश्याम चौधरी मय जाप्ता मौजूद रहे।
वही पर पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने लोगों तिरंगा आगे कर के रैली को आगे बढ़ाया रैली में अपने वाहन के साथ शामिल हुये उस के बाद सभी को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए लोगों को संकल्पित किया।
उसके बाद ग्रीन पार्क में पहुंच कर पूर्व विधायक मीणा द्वारा पौधारोपण किया रैली में भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर बीजेपी कार्यकता ऋषीपाल सिंह , नितिन सोनी , धर्मू सोनी ,तेजकरण नागर , अनिल नागर , मुकेश नागर , सुरेंद्र वैष्णव , नितेश शर्मा ,दीपक नागर आदि ने रैली को सफल बनाया

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES