Homeअंतरराष्ट्रीयईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने...

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह

Published on

शाश्वत तिवारी

तेहरान।स्मार्ट हलचल|भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें वहां रहने वाले नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है। नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। परमाणु कार्यक्रम पर समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एहतियात के तौर पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए यह सलाह जारी की है।
भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपनी यात्रा का विवरण और दस्तावेज भी तैयार रखने को कहा है। इसके अलावा उन्हें दूतावास के साथ संपर्क में रहने को भी कहा गया है।
भारतीय दूतावास ने अपनी पिछली एडवाइजरी को दोहराते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग बदलती स्थिति पर नजर रखें और जल्द से जल्द उड़ानों और अन्य किसी भी विकल्प की मदद से ईरान छोड़ दें।
दूतावास ने इस एडवाइजरी की कॉपी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी साझा की है, जिसमें कहा गया है पांच जनवरी को भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की निरंतरता में और ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (जिनमें छात्र, व्यापारी, पर्यटक और तीर्थयात्री शामिल हैं) को उपलब्ध परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते हुए तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। सभी भारतीयों से प्रार्थना है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास ध्यान से रखें। उनसे रिक्वेस्ट है कि इस बारे में किसी भी मदद के लिए इंडियन एम्बेसी से कॉन्टैक्ट करें।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक न्यूक्लियर डील नहीं हो पाई है और उनके बीच अगले राउंड की बातचीत जल्द ही जिनेवा में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूक्लियर डील पर अनिश्चितता के बीच अमेरिका ने ईरान के आसपास वॉरशिप और अपनी सेना की मौजूदगी और बढ़ा दी है, जिससे युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।

Latest articles

फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित...

विधायक आक्या ने विधानसभा में रखी चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने मांग

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा...

ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन, अहिंसा सर्किल पर जमकर की नारेबाजी

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी...

More like this

अमेरिका से मुक्त व्यापार समझौता : साम्राज्यवाद के आगे लाल गलीचा बिछाकर आत्म-समर्पण

(आलेख : वीजू कृष्णन, अनुवाद : संजय पराते) स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद...

भारत के सहयोग से म्यांमार के नाविकों को मिलेगी सिम्युलेटर बेस्ड ट्रेनिंग

शाश्वत तिवारी नेपीडॉ। स्मार्ट हलचल|भारत के वित्तीय सहयोग से म्यांमार में एक दो मंजिला...

भारत के सहयोग से भूटान में सड़क परियोजना समय से पहले हुई पूरी

शाश्वत तिवारी थिम्पू।स्मार्ट हलचल|भारत की आर्थिक सहायता से भूटान में चल रही सड़क परियोजना का...