Homeराष्ट्रीयलोसुपा के समर्थन से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को मिलेगी...

लोसुपा के समर्थन से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को मिलेगी मजबूती: शेर प्रताप शेरी

लोसुपा के समर्थन से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को मिलेगी मजबूती: शेर प्रताप शेरी

(नवप्रीत कौर)

हरियाणा/हिसार: स्मार्ट हलचल /लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की असंध हल्के की टीम ने करनाल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को समर्थन दिया । इसकी घोषणा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष राजबीर कश्यप व प्रदेश महामंत्री श्याम पाल रोहिल्ला ने करनाल रोड स्थित कांग्रेस किसान सेल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी के कार्यालय में की। इस दौरान पूर्व सरपंच तेजी बसी भी मौजूद रहे।‌ कांग्रेस किसान सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को समर्थन देने से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी और करनाल लोकसभा से प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेगें। शेरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के लोकसभा प्रभारी जोगिंदर सैनी,हल्का अध्यक्ष रमेश भुक्कल ,हल्का प्रभारी मुकेश सैन , उपाध्यक्ष पवन कश्यप, रणधीर वाल्मिकी सहित अन्य मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES