Homeराज्यउत्तर प्रदेशवीकेंड पर हुआ भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में जबरदस्त धमाल

वीकेंड पर हुआ भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में जबरदस्त धमाल

India Handicraft Festival 2024

मौसम ने भी आई हुई जनता का पूरा साथ दिया

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वाधान में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 काशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में जबरदस्त धमाल देखने को मिला जहां फिश टनल पर भारी भीड़ थी, वहीं झूले फूड जोन और सभी स्टालों पर भारी भीड़ देखने को मिली। वीकेंड पर लोगों ने खूब जमकर खरीदारी की, खाने पीने का लुफ्त उठाया, मौसम ने भी आई हुई जनता का पूरा साथ दिया।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 के मंच पर करिश्मा कला विकास संस्थान की तरफ से मेकअप स्टार फैशन रनवे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन डॉ माधुरी वर्मा ने संस्था के उद्देश्य और कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था सौंदर्य और श्रृंगार के क्षेत्र में महिलाओं को शिक्षित करना, उनको स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना जिससे महिलाओं का आत्म बल बढ़े और वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुणा सक्सेना रहीं, जज माला कुमार, आचार्य प्रदीप द्विवेदी रहे। इस अवसर पर पार्षद विक्रम राव, पार्षद विमलेश तिवारी, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद निर्मला द्विवेदी, पार्षद मधु तिवारी तथा सोशल वर्कर खुशबू मौजूद रहे।

भारत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट द्वारा नेहा वर्मा के नृत्य निर्देशन में प्रस्तुत कार्यक्रम शिव स्तुति, राम भजन, अवधी लोकनृत्य और राम जन्मोत्सव बधाई लोकनृत्य इन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया: वैष्णवी वर्मा, तान्या सक्सेना, कुसमा, पारुल यादव, चेष्टा श्रीवास्तव, नित्या यादव और इरीना सिन्हा।

ध्वनि फाउंडेशन द्वारा गणेश वन्दना, पेट्रियोटिक मैशअप, मैशप डांस, राजस्थानी डांस, छोटी सी किशोरी मेरे अंगना में, भारतनाटम परफॉर्मेंस और तराना की प्रस्तुति रिचा तिवारी के निर्देशन में इन कलाकारों ने की दित्या तिवारी, गरिमा मिश्रा, ओशनिक, अनन्या भट्ट, उदयन तिवारी, आनंदी अग्रवाल, काव्य अग्रवाल, काशवी, अद्विति और अपर्णा राय। आशा नृत्यांगना फाउंडेशन में अनुराधा यादव के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुए: गणेश वंदना काशवी अस्थाना, कथक स्तुति, राम स्तुति ग्रुप, कृष्ण वंदना, लोक (Folk) नृत्य और देवी स्तुति।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES