Homeराज्यउत्तर प्रदेशइंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अयोध्या धाम...

इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अयोध्या धाम में बैंक की राम जन्मभूमि शाखा का उद्घाटन किया

इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अयोध्या धाम में बैंक की राम जन्मभूमि शाखा का उद्घाटन किया

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस.एल. जैन ने 10 फरवरी को अयोध्या धाम में स्थित बैंक की राम जन्मभूमि शाखा का उद्घाटन किया। एस.एल. जैन ने कहा कि यह शाखा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पूरे विश्व से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस शाखा में बैंकिंग की सभी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी। एस. एल.जैन 09 फरवरी से 10 फरवरी तक दो दिनों के लिए व्यवसाय संवर्धन एवं समीक्षा बैठक हेतु आधिकारिक –दौरे पर आज लखनऊ आए हुए हैं। बैंक के कार्यपालक निदेशक, आशुतोष चौधरी भी दो दिनों के लिए आधिकारिक–दौरे पर लखनऊ आए हुए हैं । शाखा के उद्घाटन समारोह में एस.एल. जैन के साथ कार्यपालक निदेशक आशुतोष चौधरी, महाप्रबंधक सुजय मल्लिक, चंद्रशेखरण,गायत्री,सलाहकार रविन्द्र सिंह,क्षेत्र महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी,अंचल प्रबंधक लखनऊ प्राणेश कुमार उपस्थित थे। जैन ने बैंक के कार्यपालकों की पूरी टीम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम जन्मभूमि,अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में रामलला के दर्शन भी किए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES