Homeराज्यनिजी स्कूलों द्वारा की जा रही फीस में वृद्धि एवं स्कूलों से...

निजी स्कूलों द्वारा की जा रही फीस में वृद्धि एवं स्कूलों से ड्रैस, किताबे आदि बेचे जाने के विरोध में भाकियू ( कृषक शक्ति ) नें कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

 राजेश कोछड़
नई दिल्ली -स्मार्ट हलचल|आज भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) द्वारा सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर निजी स्कूलों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि, लेट फीस पेनाल्टी, एडमीशन के नाम पर मोटी रकम वसूलने, स्कूल से ही ड्रैस, जूते, किताब एवं अन्य पाठ्य सामग्री बेचे जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपां। इस दौरान भाकियू ( कृषक शक्ति ) के पदाधिकारी नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे एवं कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर नें कहा की आज निजी स्कूलों द्वारा लगातार किसान, गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्ग को लूटा जा रहा है। ये स्कूल शिक्षा के नाम पर व्यापार पर कर रहे हैं। अगर इन स्कूलों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो हमारा संगठन इन स्कूलों की तालाबंदी करने का काम करेगा। प्रदर्शन को प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक एच पी छौंकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री रनजीत नम्बरदार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश गौड, युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, प्रदेश उपाध्यक्ष कविन्द्र यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान संचालन जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा ने की। विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव अंसार उस्मानपुर, राष्ट्रीय सह सलाहकार निरंजन गौड, सलाहकार खैमी पहलवान, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष कपिल गोस्वामी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, छात्र सभा युवा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, प्रदेश सचिव रोहतास छौंकर, प्रदेश सचिव रोहित चौधरी, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल भाटी, सतीश गौड, विनोद सोलंकी, सुरजन सिंह, रमन शर्मा, श्रीपाल सिंह, धर्मन रौनीजा, हरदेव सिंह, जेवर नगर अध्यक्ष हसीन खान, भारत भाटी मिर्जापुर, चंचल भाटी, नवीन रुस्तमपुर, विपिन सचदेवा, आकाश शर्मा, आकाश शर्मा डेल्टा, आकांश रबूपुरा, बंटी भाटी, मनोज भाटी, यशपाल भाटी, पवन भाटी, सुनील ठाकुर, आकाश, मुजीब खान समेत आदि लोग मौजूद रहे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES