Homeराज्यउत्तर प्रदेशभारतीय किसान यूनियन तोमर जिले की कार्यकारिणी का किया गठन

भारतीय किसान यूनियन तोमर जिले की कार्यकारिणी का किया गठन

सहारनपुर। स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक में जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुकेश चौधरी को महानगर अध्यक्ष , राजवीर चौधरी को जिला प्रभारी , दीपक चौधरी को जिला सचिव, मनोज कुमार को जिला उपाध्यक्ष, विजय त्यागी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र तोमर ने उन्हें जिम्मेदारी सौपतें हुए उनसे आह्वान किया कि वो जनपद में भारतीय किसान यूनियन तोमर को मजबूत बनाने का काम करेगे।

जैन कॉलेज रोड स्थित भाकियू तोमर के जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र तोमर ने कहा कि मंहगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर ही किसानो की समस्याओ के समाधान को हमेशा आगे रहती है। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए कई लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। भारतीय किसान यूनियन तोमर महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से महानगर में संगठन को मजबूती मिलेगी और ये किसानों के हक की लडाई लडने का काम करेगें। भाकियू तोमर जल्द ही जनपद के देहात क्षेत्रो मे भी कार्यकारिणी गठित करेगी। उन्होंने 13 दिसम्बर को देहरादून मे होने वाले मुख्यमंत्री के घेराव को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करे। इससे पूर्व सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से
मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES