गंगापुर सिटी/जयपुर, स्मार्ट हलचल। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी प्रणित ) के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा ने संगठन कार्यालय में विजय कुमार गुप्ता मूल निवासी गंगापुर सिटी को प्रदेश मंत्री, राजस्थान पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा ने कहा कि विजय कुमार गुप्ता लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गुप्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय कुमार गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन के विस्तार एवं श्रमिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
