Homeभीलवाड़ाभारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई,India's first Prime Minister...

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई,India’s first Prime Minister Jawaharlal

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

रामप्रसाद माली

गंगापुर/स्मार्ट हलचल/भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय गंगापुर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई पुण्यतिथि पर उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया कांग्रेस कार्यालय में सभी ने नेहरू जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की निवर्तमान मनोनीत वरिष्ठ पार्षद राम सहाय सोमानी ने नगर में सबसे बड़ी समस्या निराश्रित गोवंश को गौशाला में शिफ्ट करने को लेकर सभी के समक्ष रखी और तुरंत समाधान के लिए कहा सोमानी ने उपखंड अधिकारी से भी इस विषय पर चर्चा की और जल्द से जल्द निराश्रित गोवंश को गंगापुर नगरपालिका संचालित गौशाला में ले जाने की सलाह दी विदित है कि नगर में इन दोनों निराश्रित गोवंश की संख्या बहुत अधिक मात्रा में बढ़ गई है नगर पालिका द्वारा नियंत्रण नहीं होने से आमजन निराश्रित गौवंश से भारी रूप से परेशान है अनेक प्रकार की दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है पूर्व में भी सारथी गौ सेवा संस्थान द्वारा उपखंड अधिकारी और नगर पालिका आशीष अधिशासी अधिकारी को निराश्रित गोवंश को गौशाला ले जाने के लिए ज्ञापन दिया गया था परंतु 8 महीने बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज चंदेल ने कहा कि शहर का कचरा डंपिंग यार्ड से बाहर डालने से नजदीक के किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जल्द ही समाधान किया जाएगा जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत विजय चौहान मुकेश खटीक नवरत्न गर्ग और अनेक लोग मौजूद थे

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES