Homeसीकरभारत की सबसे लंबी डाक कावड यात्रा 23 जुलाई को,India's longest Dak...

भारत की सबसे लंबी डाक कावड यात्रा 23 जुलाई को,India’s longest Dak Kavad Yatra


भारत की सबसे लंबी डाक कावड यात्रा 23 जुलाई को


 अजीम खान चिनायटा

हिन्डौन सिटी/ स्मार्ट हलचल/हिन्दुत्व जागरण व धर्म जागरण के लिए भारतवर्ष की सबसे लंबी डाक कावड यात्रा पूज्यनीय संत छैंय्यादास महाराज के नेतृत्व में हिन्डौन सिटी से 23 जुलाई, मंगलवार को प्रात: सैंकड़ों भक्तों के साथ रवाना होंगे।26 जुलाई को ऐतिहासिक डाक कावड यात्रा गंगोत्री से सेतुबंध रामेश्वरम के लिए रवाना होगी।
यात्रा के संयोजक संत छैंय्यादास महाराज ने बताया कि यह विशाल कावड यात्रा 8 राज्यों जिसमें उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल होते हुए तमिलनाडु के रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग लगभग 3200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जिसमें डाक कावड यात्रा में शामिल भक्त लगातार 15 दिन पैदल चलते हुए सम्पूर्ण भारत में हिंदुत्व जागरण व धर्म जागरण का संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहेंगे।
संत छैंय्यादास महाराज द्वारा प्रतिवर्ष कावड यात्रा आयोजित की जाती रही है। महाराज छैंय्यादास महाराज के नेतृत्व में रिकार्ड 81 वीं कावड यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा आयोजन से जुड़े सौरभ शुक्ला ने बताया कि हिन्डौन सिटी से 23 जुलाई को सैंकड़ों भक्तों के साथ गंगोत्री के लिए रवाना होंगे।
यात्रा के लिए संत छैंय्यादास महाराज द्वारा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद् के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राजेंद्र जांगिड़, प्रखंड मंत्री भारत सोलंकी, नगर अध्यक्ष संदीप बेनीवाल, जतिन, शिवसिंह सोलंकी, नरसो आदि उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES