Homeराजस्थानजयपुरनिजी स्कूल प्राचार्य से थानाधिकारी के अमानवीय व्यवहार पर भड़के संचालक, एसडीएम...

निजी स्कूल प्राचार्य से थानाधिकारी के अमानवीय व्यवहार पर भड़के संचालक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

निलंबन की उठी मांग, बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालक रहे मौजूद

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर|स्मार्ट हलचल|कस्बे में शुक्रवार को निजी शिक्षण संस्थान स्कूल शिक्षा परिवार संघ की ओर से भरतपुर जिले के उपखंड भुसावर के गाँव बाछरैन में एक निजी स्कूल के प्राचार्य के साथ खेडली मोड़ थानाधिकारी द्वारा किए गए कथित अमानवीय व्यवहार और शांतिभंग के आरोप में बंद करने की घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। संघ के अध्यक्ष डॉ. पीएम यादव की सानिध्य में निजी स्कूल संचालकों ने उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया कि थानाधिकारी का यह व्यवहार निंदनीय है और इससे शिक्षण जगत की गरिमा को ठेस पहुँची है। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए खेडली मोड़ थानाधिकारी को तुरंत निलंबित (सस्पेंड) करने की मांग की। संचालकों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर अशोक यादव, घनश्याम शर्मा, भीमराज सैनी, मुकेश सैनी, मदन लाल यादव, संतोष शर्मा, बाबूलाल, कमलेश सैनी, महेश सैनी सहित बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालक मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES