Homeराजस्थानकोटा-बूंदीइनर व्हील क्लब कोटा नॉर्थ की नई कार्यकारिणी का चयन, प्रमिला पारीक...

इनर व्हील क्लब कोटा नॉर्थ की नई कार्यकारिणी का चयन, प्रमिला पारीक बनी अध्यक्ष,रजनी अरोरा सचिव

कोटा:स्मार्ट हलचल|इनर व्हील क्लब कोटा नॉर्थ की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। पूर्व अध्यक्ष मधु बाहेती ने बताया कि नई कार्यकारिणी में प्रमिला पारीक को अध्यक्ष और रजनी अरोड़ा को सचिव के रूप में चुना गया है। पदाधिकारी 1 जुलाई से अपना कार्यभार संभालेंगे.

*सर्वसम्मति से हुआ चयन*
क्लब की वर्तमान अध्यक्ष सरिता बूटानी और सचिव डॉ. विजेता गुप्ता ने बताया कि अगले सत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।

*नई कार्यकारिणी की सूची*
इस बैठक में अध्यक्ष पद पर प्रमिला पारीक,सचिव हेतु रजनी अरोड़ा,कोषाध्यक्ष सरोज कालिया व इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गनाइजर शशि झवर,क्लब कॉरेस्पोंडेंट रेनू लालपुरिया साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद पर मधु बाहेती,गुरप्रीत आनंद,नीता सिंह गॉड,बीना त्यागी,सुशीला मित्तल,अर्चना माथुर,वीनू बवेजा को मनोनीत किया गया है.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमिला पारीक ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। क्लब समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES