मोदी सरकार युवाओं को बेरोजगार और उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है अशोक चांदना
कोटा: स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शनिवार को शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट का विशाल घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। नयापुरा स्थित जेकेलोन हॉस्पिटल के सामने से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आमजन ने हाथों में छात्र हितों एवं मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण रैली नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां घंटों तक घेराव एवं प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाकर जिला कलेक्टर को धरना स्थल पर बुलाकर पाचो विधायको एवं दोनों जिलाध्यक्षों राखी गौतम, भानूप्रताप ने ज्ञापन सौपा
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अभियान के कोटा संयोजक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता। अभी तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने इस्तीफा दिया है इसके बाद अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी से भी इस्तीफा मांगा जाएगा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता। कांग्रेस छात्रो युवाओं हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व संकट से गुजर रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट में है। पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और छात्रों के साथ अन्याय ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। कांग्रेस छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी ने देश के युवाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और सरकार को जवाब देना होगा।
देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानूप्रताप ने कहा कि केंद्र सरकार छात्र-युवाओं की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
विधायक चेतन पटेल ने कहा कि देश का युवा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार चाहता है, लेकिन केंद्र सरकार इन मूलभूत मांगों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। अब युवाओं का आक्रोश पूरे देश में दिखाई दे रहा है।
विधायक सी.एल. प्रेमी ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का हर प्रयास असफल होगा। कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है
लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार, पारदर्शी भर्ती और बेहतर शिक्षा की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उसकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। कांग्रेस युवाओं के संघर्ष में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
लाडपुरा के पूर्व प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने मांग की कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की जाए। लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को दबाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेता डॉ. विजय सोनी ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा विभिन्न राज्यों में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह जनआंदोलन छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर जारी रहेगा और इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ,पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल, डॉ जफर मोहम्मद , खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान,पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर,पीसीसी सचिव शिवकांत नंदनवाना,महासचिव डॉ विजय सोनी,शिवराज गुंजल , क्रांति तिवारी , आबिद कागजी , मंजूर तंवर , सदस्य किशोर मदनानी , सह प्रभारी धर्मराज मेहरा , निवर्तमान महापौर मंजू मेहरा, सोनू कुरैशी , नगर परिषद सदस्य आईना महक महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमन मठ सिंघला , युवा कांग्रेस प्रदेश स्वप्निल शर्मा ,शार्लेट सामू , मालती शर्मा , रेहाना अंसारी , बुलबुल पंवार , पुष्पा शर्मा , उर्मिला शर्मा , सुमन पेशवानी , शिवांगनी सोनी , सपना बुर्ट ,सिख कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष हरपाल राणा , ब्लॉक अध्यक्ष ललित शर्मा , नेवालाल गुर्जर , जयेश श्रृंगी , जोंटी बिरवालविधायक सी ल प्रेमी
विधायक चेतन पटेल लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू युवा कांग्रेस देहात अध्यक्ष मोईजुद्दीन गुड्डू एससी काँग्रेस जिला अध्यक्ष परसराम बैरवा ,सामाजिक न्याय अधिकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गजराज सिंह एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निरंजन योगी पूर्व उपप्रधान रईस ख़ान
कच्ची बस्ती काँग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज गुर्जरजिला उपाध्यक्ष रामकैलाश मेघवाल सिमलिया ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल, रामगंजमंडी ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र गोयंदा अनूप मेहरा , आशु गंभीर , जिला उपाध्यक्ष अनुराग गौतम , एससी प्रदेश कमेटी दिनेश खटीक , पारस वर्मा , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ,प्रदेश सचिव रिधम शर्मा , युवा कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद्दीन गुड्डू , सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाहौरिया , अब्दुल हमीद, जवाहर बाल मंच अध्यक्ष शुभम खुराना , एससी प्रकोष्ट अध्यक्ष अशोक मेघवाल , एसटी अध्यक्ष कमलेंद्र मीणा , खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू अब्बासी , अल्पसंख्यक अध्यक्ष जुबेर अहमद , कच्ची बस्ती प्रकाश अध्यक्ष शिवराज गुर्जर , नरोत्तम शर्मा , कानूनी विभाग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पदम गौतम ,सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय पंडित , ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव विनोद पारेता , उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शिव कुमार सोनी , सचिव प्रदीप यादव , अभाव अभियोग प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज भार्गव , महासचिव भानु सिंह , सचिव गोपाल गुप्ता , सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष कान सिंह संगठन महासचिव राधेश्याम वर्मा , उपाध्यक्ष जगदीश ठाडा , राकेश सोरल, प्रदीप मालवीय , शंकर नरवाल , अनिल सुवालका , शफ़रुद्दीन गुड्डा कुरैशी , लियाकत हुसैन अंसारी , राकेश शर्मा राकू , जितेंद्र चौहान , शमीम खान , प्रमोद त्रिपाठी , हेमराज गौतम , सुभाष सैनिक , रामेश्वल सुवालका , मोहम्मद रफीक , राजेंद्र राजावत , विकास जैन
महासचिव श्याम गौतम , विपिन बरथुनिया , डॉ परवेज खान , अनूप कुमार , पं लालचंद्र वर्मा ,मनीष गोचर , एड राकेश गुप्ता , हिमांशु शर्मा , विजय गुप्ता , प्रकाश मलकानी , इसरार मोहम्मद , मनोज गुप्ता , कपिल शर्मा , प्रशांत सक्सेना , धर्म गोचर , दीपक शर्मा , बबलू कसाना , अरुण गौतम , खेमराज टीटू, उमाशंकर नामा , सुलेमान बादशाह , अफजल हुसैन , कोषाध्यक्ष दिलीप पाठक ,सचिव सोनू अब्बासी , रफीक अहमद , कुलदीप प्रजापति , हेमराज पांचाल , आबिद कुरैशी , बाबू खान , अब्दुल।नईम , लेखराज सैनी , चंदन वाल्मीकि , दिनेश कालरा , राजू पहाड़िया , भारत महाराजा , इरफान घोसी , अजय गुप्ता , हरिप्रकाश मीणा , दीपक शर्मा , विशाल सोलंकी, एडवोकेट परवेज , योगेश विजय , नितिन नागर, मोहन सुवालका , पप्पू केवट , मोहन सैनी ,मनीष गुर्जर , राकेश मेहरा , विकार बैरवा , संजय जैन , वसीम भाटी , योगेश चावला , राहुल पुरुस्वानी , मुरली महावार , हेमंत चतुर्वेदी
हजारों संख्या में कांग्रेस जन,छात्र सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, उत्तर एवं दक्षिण के समस्त पार्षदगण, अग्रिम संगठनों, मंडलों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
