उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण, अनियमितताएं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के दिये निर्देश

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ (शहर) परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।बाल विकास परियोजना अधिकारी मनीष मेघवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय योजनाओं की प्रगति, बच्चों की उपस्थिति तथा पोषाहार वितरण की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 34 (द्वितीय) एवं 33 (प्रथम) में विभागीय कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा कई अनियमितताएं सामने आईं। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान संबंधित महिला पर्यवेक्षक सम्पत शर्मा को अपने सेक्टर के आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु पाबंद किया।
उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण एवं अभिलेखों का संधारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles