Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहापौर द्वारा नगर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

महापौर द्वारा नगर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा लगातार नगर में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं को गति प्रदान करने एवं साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य निरीक्षण किया जा रहा है। ज़ोन 04 क्षेत्र के रफी अहमद किदवई वार्ड, पेपरमिल वार्ड एवं गोमतीनगर वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

●ज़ोन 04 का भ्रमण कर अनाधिकृत रूप से लगे ठेले इत्यादि को व्यवस्थित किये जाने के निर्देश
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम महापौर द्वारा जोन 04 के रफ़ी अहमद किदवई वार्ड का निरीक्षण किया गया। जहां के दयाल चौराहा पर अवैध रूप से लग रहे ठेले ठिलिया पाए जाने पर उन्होंने ज़ोनल अधिकारी संजय यादव एवं जोनल सेनेटरी अधिकाती पंकज शुक्ला पर नाराजगी व्यक्त करके आपत्ति जाहिर की और गाड़ी से उतर कर स्वयं ही 04 ठेलिए जप्त कराए।

●अवैध कूड़ा पडावघरों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश
जोनल क्षेत्र में चिन्हित किये गए कूड़ा पड़ाव घर के अलावा अन्य जगहों पर अवैध कूड़ा पड़ावघर पाये जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश दिए और भविष्य में इस प्रकार के अवैध कूड़ा पड़ाव घर पाए जाने की स्थिति में कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी। इसी के साथ महापौर द्वारा वार्डो के पड़ाव घर का भी निरीक्षण किया जहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES