Homeअजमेरमहिला सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

महिला सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने महिला सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बैरकों की सफाई, भोजन सारणी, दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही रसोई की सफाई व्यवस्था, पीने के साफ पानी की व्यवस्था एवं सीवरेज सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महिला सुधार गृह में स्टाफ की स्थिति, महिला बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ट एड बॉक्स, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, शौचालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सक विजिट एवं स्थायी चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मी भी उपस्थित है। महिला सुधार गृह में अग्निशमन यंत्र, सुझाव एवं शिकायत पेटी का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सुधार गृह में कुल 33 महिला बंदी निरूद्ध है जिनमें से 29 विचाराधीन एवं 4 सजा बंदी है। इन बंदी महिलाओं के साथ 5 बच्चे भी मौजूद थे। इनके निवास की व्यवस्था एवं शिक्षा की व्यवस्था भी उपलब्ध है। सचिव ने बंदियाें से मुलाकात कर वार्ता की एवं उनके न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों के बारे में जानकारी ली। विधिक सहायता के बारे में भी बताया। निरीक्षण के समय सुधार गृह में अधीक्षक हिना खान भी उपस्थित रही।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES