ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्र-निर्माण के प्रेरणादायक स्तंभो मे से एक थे। भारत की आजादी के बाद जब पूरा देश रियासतों, मतभेदों और अस्थिरता के बीच दिशा खोज रहा था, तब सरदार वल्लभभाई पटेल दृढ़ता, निर्णय क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर खड़े हुए। सरदार पटेल ने अपनी अटल इच्छाशक्ति और राजनीतिक बुद्धिमत्ता से 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को अखंड बनाया। आजादी के बाद एक मजबूत व एकीकृत राष्ट्र की जो तस्वीर आज हम देखते हैं, वो सरदार पटेल के लौह-संकल्प का परिणाम है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रन फार यूनिटी के तहत शहर के प्रताप पार्क स्थित शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारीयो, कर्मचारियो व शहरवासियो को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान विधायक आक्या ने रन फोर यूनिटी के तहत दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रताप पार्क से आरम्भ दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई। जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजली कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक शहर विनय चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक एससी/एसटी सेल शिवन्या सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह, ट्राॅफिक इंचार्ज मोतीराम सारण सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जवान, सीएलजी सदस्य व शांती समिति सदस्य उपस्थित थे।


