भजन – कीर्तिन व विशाल भण्डारे साहित विभिन्न कार्यक्रम होगे आयोजित
पावटा, स्मार्ट हलचल|कस्बे स्थित भौमिया मन्दिर में मूर्ति स्थापना व चादरपोशी कार्यक्रम को लेकर सोमवार को संत मंगलदास जी महाराज भरतदास जी धाम टोरडा के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई बैठक में भौमिया मन्दिर sant सेवादास महाराज की मूर्ति स्थापना एवं चादरपोशी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संत मंगलदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून प्रातः संत सेवादास महाराज की मूर्ति का नगर भ्रमण व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम तत्पश्चात संतो व ग्रामीणों की उपस्थिति में चादरपोशी कार्यक्रम रहेगा । इस अवसर पर भण्डारे के साथ भजन कीर्तन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मन्दिर से जुड़े लोगों एवं ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गई । इस अवसर पर मन्दिर से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
