महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट टोंक जिला माली समाज के जिलाध्यक्ष पांचू लाल सैनी के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्टर टीना डाबी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर 11 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2028 तक दो वर्षीय राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की घोषणा की है। माली-सैनी समाज वर्षों से दोनों समाज सुधारकों की प्रतिमा स्थापना की मांग कर रहा है। नगर परिषद टोंक की साधारण सभा में बरखेड़ा बाबा तिराहे का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले सर्किल करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब केवल प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान आवंटन शेष है।समाज ने मांग की है कि बरखेड़ा तिराहा, सिविल लाइन टोंक पर महात्मा ज्योतिबा फुले और मोदी की चौकी चौराहा पर माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित की जाए।इस दौरान समाज के प्रतिनिधि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। मौके पर तहसील अध्यक्ष राम बडीवाल, रामदयाल सैनी, पूर्व सदर अध्यक्ष शंकर लाल धुंवारिया, रामधन सैनी, लखन सैनी, कल्याण बडीवाल, पवन सैनी, पान मल सैनी, कमलेश सैनी, संजय सैनी, पीरु सैनी, रामलाल सांखला, लक्ष्मण सैनी, रामफूल सांखला, टोनी सैनी, कानाराम सैनी, पेंटर विजय जादम, किशन लाल सैनी, घासी कोतवाल सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
