Homeराज्यउत्तर प्रदेशबाबा साहब का अपमान देश और समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नही करेगी :...

बाबा साहब का अपमान देश और समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नही करेगी : शिवपाल सिंह यादव


सैफई में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास होटल सिग्नेचर रेस्टोरेंट का शिवपाल यादव व आदित्य यादव ने किया उदघाटन

सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा)स्मार्ट हलचल/सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान देश का कोई भी नागरिक और समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।सैफई में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास मुचेहरा मोड़ से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रोड पर होटल सिग्नेचर रेस्टोरेंट का मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव ने व बदायूं सांसद आदित्य यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। होटल के निदेशक आलोक मिश्रा व देवेश पचौरी ने मुख्य अतिथि विधायक शिवपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि सांसद आदित्य यादव का बुके देकर स्वागत किया।

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिये बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा चाहे वह कितना भी बड़ा नेता हो बाबा साहेब का अपमान समाजवादी पार्टी और पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विकास नहीं हो रहा है। भाजपा तानाशाही लाना चाहती है। हम हमेशा ही तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहे हैं। तहसील व थाने पूरी तरह बिके हुए है।

इस मौके पर होटल निदेशक आलोक मिश्रा, व निदेशक देवेश पचौरी, अंशुल मिश्रा, दशरथ ठेकेदार, जाबेद भाई, अंजार अहमद, सुदेश पचौरी, मोंटी यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मयंक विधौलिया, इरफान, जितेंद्र यादव उर्फ मोना महासचिव, लाल जी दुवे, रामफल बाल्मीकि, अनिल चौबे, प्रदीप शाक्य जिलाध्यक्ष, बीरू भदौरिया जिला महासचिव, आदित्य मिश्रा, करन मिश्रा, अमन पचौरी, पुनीत मिश्रा, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES