Homeभीलवाड़ाप्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह 30 सितंबर को

प्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह 30 सितंबर को

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परनामी होंगे मुख्य अतिथि एवं वक्ता

( महेन्द्र नागोरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांग जन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन 30 सितंबर को नगर निगम स्थित टाऊन हॉल में सुबह12 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अशोक परनामी रहेंगे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रोफेशनल्स, वरिष्ठजन, साहित्य, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा आदि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि आदि की उपस्थिति रहेगी। इसी प्रकार दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम के तहत चयनित दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES