सूरौठ।स्मार्ट हलचल/अंतरर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संगठन के जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने सूरौठ कस्बे में ब्राह्मण समाज की लोगों की बैठक ली। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन की तहसील कार्यकारिणी का आम सहमति से गठन किया गया। कस्बा निवासी बाबूलाल पराशर को संगठन का तहसील अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा सूरौठ को उपाध्यक्ष, मयंक शर्मा को महासचिव, राजेश पाराशर धंधावली को उपाध्यक्ष, अश्विनी शर्मा विजयपुरा को सचिव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा बेरखेडा को महासचिव, प्रमोद तिवाड़ी एवं टीकाराम शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के हिंडौन तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार शांडिल्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील कार्यकारिणी का गठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पदमाकर एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित शिवचरण शर्मा के निर्देश पर किया गया। बैठक में संगठन के महिला प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष पद हेतु सरपंच पिंकेश शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य हेतु रोशनी शर्मा व विजयवाला शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागने एवं शिक्षा व रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर होने की बात समाज के लोगों से कही।