Homeराजस्थानअलवरखेड़ली में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

खेड़ली में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अन्याय भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी महिला शोषण अवैध वसूली के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने की बनाई कार्य योजना 
सूरौठ। स्मार्ट हलचल/अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की तहसील स्तरीय बैठक गत दिनों अलवर जिले के कठूमर तहसील के खेड़ली कस्बे में आयोजित हुई। इस दौरान फाउंडेशन के कठूमर खेड़ली तहसील स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करौली जिले के काफी संख्या में पदाधिकारीयों ने शिरकत की। तहसील स्तरीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता रहे एवं अध्यक्षता फाउंडेशन के कठूमर खेड़ली तहसील अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी ने की। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि खेड़ली कस्बे के श्री कृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में फाउंडेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष अजय गोस्वामी ने फाउंडेशन के कठूमर खेड़ली तहसील अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी, तहसील महामंत्री प्रशासन नेमीचंद शर्मा, महामंत्री गोपाल राम सैनी, प्रमुख सचिव निहाल सिंह चौहान, उपप्रमुख सचिव बने सिंह राजपूत, उप महामंत्री चंद्रभान शर्मा, तहसील सचिव सियाराम शर्मा, उप सचिव ओम प्रकाश शर्मा, संयुक्त मंत्री राम स्वरूप यादव, महासचिव संगठन प्रदीप अवस्थी, उप संयुक्त मंत्री हर सहाय, सचिव संगठन गोविंद साहू, प्रचार मंत्री राजपाल सेजवाल, कार्यालय मंत्री विनोद प्रजापति, उप कार्यालय मंत्री प्रेमचंद सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कटारा आदि को अन्याय, भ्रष्टाचार, महिला शोषण, रिश्वतखोरी, अवैध वसूली के विरुद्ध कार्य करने एवं पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कठूमर खेड़ली की नवीन तहसील कार्यकारिणी के सदस्यों को कार्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान फाउंडेशन के कठूमर खेड़ली तहसील कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारी ने अतिथियों का साफा व माला पहनकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने फाउंडेशन द्वारा देश भर में करवाए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में अन्याय, भ्रष्टाचार, महिला शोषण, अवैध वसूली, रिश्वतखोरी के विरुद्ध कार्य करने हेतु आमजन को जागरूक करने की कार्य योजना बनाई गई। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सज्जन कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी, जयपुर जिले के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजय गोस्वामी, करौली जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह जांगिड़, खेड़ली के नायब तहसीलदार दिनेश मीणा, गंगापुर सिटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम मीणा, गंगापुर सिटी जिला उपाध्यक्ष बीणा मीना, महामंत्री पूजा मीणा सहित काफी संख्या में फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES