श्रमिकों ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।
अलवर:-क्षेत्र के अनेकों ग्राम पंचायतों व गांवों में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने बुधवार 01मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। मजदूरों की छुट्टी होने के वावजूद भी मजदूरों ने कुछ देर के लिए एक जगह इकट्ठा हो कर अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।जिसमें श्रमिकों ने बताया कि भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत भारत लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने 01मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी। यही वह मौका था जब पहली बार लाल रंग झंडा मजदूर दिवस के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। यह भारत में मजदूर आंदोलन की एक शुरुआत थी। जिसका नेतृत्व वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टीया कर रही थी। तब से यह मजदूर दिवस मनाया जाता है।













