स्मार्ट हलचल|प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर शर्मा की प्रेरणा से रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी के तत्वावधान में लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट द्वारा रक्तवीरों को मोटिवेट करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा नर्सिग ऑफिसर, प्रवक्ता रामलाल मीणा, सचिव सीताराम मीणा, सागर वर्मा, रुपेश वर्मा, किशन मीणा ने 17 यूनिट रक्तदान सरकारी ब्लड बैंक बूंदी में करवाने में अपनी भूमिका निभाई।
*इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान*
===================
सुलोचना वर्मा,रेखा गोस्वामी,नरेश मीणा कांस्टेबल, किशन लाल मीणा,लोकेश गोस्वामी,देवेंद्र गोचर,अक्षय प्रतिहार, धनपाल गुर्जर सिविल डिफेंस बूंदी, रामावतार बैरागी, आकाश चौधरी, अनिल माहुर, बनवारी लाल मीणा, अशोक मीणा,दिवान सिंह, नितिन मालव, सुनिल कुमार मीणा, अतुल मीणा सहित रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
*नौजवानों के लिए रक्तदान का संदेश*
================
रामलाल मीणा और सीताराम मीणा ने बताया कि प्रत्येक नौजवान व्यक्ति को एक वर्ष में दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीज को समय पर ब्लड मिल सके।
*रक्तदान करने से होते हैं अनेक फायदे*
=======================
ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है बल्कि शरीर में नये ब्लड सेल्स बनते हैं और अनेक प्रकार की फ्री में जांच होती है रक्तदान करने से शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है जिससे हार्ट अटैक जैसी होने वाली बीमारी में कमी आती है और रक्तदान से अनेक प्रकार की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
