Homeभीलवाड़ाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक चैयरमेन सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक चैयरमेन सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक चैयरमेन सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचल।दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वयं व समाज के लिए योग की थीम पर महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया।

आयुष विभाग के डॉ सतीश प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष व्यक्ति से समष्टि तक को समावेशित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” रखी गई। प्रजापत ने वहां मौजूद लोगों को योग के बारे में जानकारी दी तथा विभिन्न रोगों में योग से होने वाले फ़ायदे भी बताये। आज के इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ हेमराज सेन अनुराग व पारीक ने सुक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम तथा वृक्षासन, ताडासन’, हलासन जैसे विभिन्न योगों का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा, उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र बी. पाटीदार, विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, नगरपालिका चैयरमेन नरेश मीणा, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, थानाधिकारी नरपत राम बाना, बीसीएमओ डॉ अशोक जाट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक, प्रिंसिपल नीलम जैन, शीतल शर्मा, माया टांक, आंगनबाड़ी कर्मी, नगर पालिका कर्मी सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES