Homeराज्यउत्तर प्रदेशबनारस बना देश का पहला आधुनिक स्टेशन! अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त डीआरएम सम्मानित,Internationally...

बनारस बना देश का पहला आधुनिक स्टेशन! अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त डीआरएम सम्मानित,Internationally recognized DRM honored

Internationally recognized DRM honored

 शीतल निर्भीक
वाराणसी।स्मार्ट हलचल/पूर्वोत्तर रेलवे का बनारस स्टेशन देश का पहला स्टेशन बन गया है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनियन ऑफ जापनीज साइंटिस्ट्स एंड इंजीनियर्स (UJSE) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह मान्यता कार्यस्थल प्रबंधन के क्षेत्र में उच्चतम मानकों के पालन के लिए दी गई है।

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के कार्यकारी निदेशक डी.के. श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ बनारस स्टेशन का ऑडिट निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में स्टेशन के विभिन्न प्रबंधन को मानकों के समकक्ष पाया गया। इसके पश्चात, मंडलीय कार्यालय कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में डी.के. श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव को यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार को सहित कई रेलवे के अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत सरकार के संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, ओसीएफआई के निदेशक विजय कृष्ण, ओसीएफआई वाराणसी चैप्टर के सचिव अरुनमय चक्रवर्ती, और संयुक्त सचिव श्रीमती अरुणा सिंह भी उपस्थित रहे।

डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस रेलवे स्टेशन को पहले ही QCFI और UJSE द्वारा संयुक्त रूप से 5-S का अंतर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह सर्टिफिकेट भी भारत में पहली बार किसी रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ है।

मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर कहा कि बनारस रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त है और अपनी उच्च गुणवत्ता, साफ-सफाई और यात्री सेवाओं के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि बनारस स्टेशन को ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

बनारस स्टेशन एनजीटी के मानकों के अनुरूप जल और वायु गुणवत्ता को नियंत्रित रखते हुए ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। तीन वर्ष पूर्व QCFI द्वारा 5-S प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद से स्टेशन ने उस स्तर को कायम रखा है और अब यह नया सर्टिफिकेट प्राप्त कर अपनी प्रतिष्ठा और बढ़ाई है।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बनारस स्टेशन उच्च गुणवत्ता और साफ-सफाई को कायम रखेगा। इस अवसर पर उन्होंने आई.एस.ओ. कार्य से संबंधित टीम को भी शुभकामनाएं दी। बनारस रेलवे स्टेशन की पूरी टीम इस अवसर पर उपस्थित थी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES