बानसूर।स्मार्ट हलचल|राजकीय महाविद्यालय बानसूर में बुधवार को इंटर्नशिप कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह एवं उपजिला चिकित्सालय के डॉ. अरूण शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय कौशलपरक इंटर्नशिप अनिवार्य हैं। महाविद्यालय ने प्राथमिक चिकित्सा एवं सामुदायिक सेवा विषय पर उपजिला चिकित्सालय के साथ एमओयू किया है। डॉ. अरूण शर्मा ने इंटर्नशिप कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुए छात्रों को जीवन रक्षक कौशल, रक्तदान, अंगदान एवं रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने किया । अंत में डॉ. इन्द्रजीत शेरसिया ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्टांफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।
